html सीखें-5
April 9, 2008 by lovelykumari
अगर वेब पेज मे लिस्ट लगानी हो तो इसके लिए २ तरह के tags इस्तेमाल करने पड़ते हैं.
१. unordered lists tag -> <ul></ul>
२.ordered lists tag -> <ol></ol>
पहले मैं <ul> टैग के बारे मे बताती हूँ.यह तब इस्तेमाल होता है जब बिना नम्बर वाली लिस्ट बनानी हो.उदाहरण देखें
<html>
<head><title>list</title></head>
<body>
<h3>chapter 1</h3>
<p>
<ul>
<li>section 1</li>
<li>section 2</li>
<li>section 3</li>
</ul>
</p>
</body>
</html>
इसका मतलब यह हुआ की जिन आइटम्स की लिस्ट बनानी हैं उसे <ul> टैग से indicate कर <li></li> टैग के अन्दर डालते जाइये.डिफाल्ट मे बुलेट आता है पर आप इसे change कर सकते हैं, इसके लिए आपको टाइप attribute का इस्तेमाल करना होगा.टाइप attribute के ३ possible values निचे दिए गए हैं.
1.disc.
2.square.
3.circle.
अगली बार मैं ordered lists tag के बारे मे बताउंगी आपकी प्रोग्रेस बतातें रहें.

