HTML सीखें-2
March 30, 2008 by lovelykumari
आज सबसे पहले दो बातें, एक तो यह की अब यह ब्लॉग मैंने html को समर्पित कर दिया है,तो इसमे व्यंग, कविता, कहानी लिखना बंद इसके लिए संचिका(http://sanchika.blogspot.com/) मे जायें.और दूसरी बात मैं जब भी किसी नये विषय को पढ़ती हूँ और वह मुझे रुचिकर नही प्रतीत होता तो मेरा मन उब जाता है और मैं उसे “फ़िर कभी पढेंगे” कहकर कभी नही पढ़ती तो मुझे लगता है, अगर इस सिरीज को मैंने ज्यादा क्लिष्ट भाषा मे लिखा तो न माया मिलेगी न राम हाँथ आयेंगे, इसलिए मैं इसमे कुछ बातों का ख्याल खासकर रखूंगी वो यह की इसमे रुचिकर बातें यानि tags पहले बताऊँ.तो आज हम टेक्स्ट फोर्मटिंग के बारे मे जानेंगे जैसे शब्दों का रंग बदलना कद बडा-छोटा करना (साहित्य की तरह आलोचना करके नही,मन मे बुरे विचार न लायें).हाँ तो जैसा की मैंने पहले बताया हमारी सारी फोर्मेटिंग <body> टैग के अंदर होती है .इसमे हम और भी बहुत से टैग डालते हैं जो अपना-अपना काम करती है.tags के बाद आज आपको html के एक नये कांसेप्ट के बारे मे जानना होगा इसे attribute कहते हैं.मान लीजिये आपको अपने पहले web page का रंग बदलना है तो हम <body></body> टैग के साथ bgcolor attribute इस्तेमाल करेंगे निचे लिखी कोडिंग को देखें.
<html>
<head><title>first page</title></head>
<body bgcolor=”blue”>My first web page</body>
</html>
अब इसे कोई भी नाम देकर सेव करें(ध्यान रहे एक्स्टेंसन .html ही होना चाहिए ).अब वेब ब्राउजर मे खोलें आपको अपने पेज का रंग नीला नजर आएगा.यहाँ हमने <body></body> टैग के साथ bgcolor attribute लगाकर कंप्यूटर को यह निर्देश दिया है की हमारे पेज का रंग नीला कर दो (आप और भी बहुत से रंगों का इस्तेमाल कर सकते है).
दूसरा जो attribute है, वह है background attribute.इसका काम है किसी पेज मे background लगना.मान लीजिये आपको कोई तस्वीर अपने पेज को पार्श्व भाग मे लगानी है तो आपको इसका इस्तेमाल करना होगा.उदाहरण देखिये
<html>
<head><title>first page</title></head>
<body background=”c:\a.jpg”>
This is my first web page.
</body>
</html>
यहाँ आपको के साथ जिस भी तस्वीर को आप पार्श्व भाग मे लगाना चाहें उसका पता आपको = चिन्ह देकर ” ” के अंदर लिखना होगा(पता लिखने मे सावधानी बरतें अन्यथा परिणाम नदारद) .
फ़िर हम बात करतें है text atrribute की.इसका काम होता है page मे दिखने वाले शब्दों का रंग बदलना.कोडिंग देखिये
<html>
<head><title>first page</title></head>
<body background=”c:\a.jpg” text=”red”>
This is my first web page.
</body>
</html>
यह आपके पेज के शब्दों का रंग लाल कर देगी.आज के लिए इतना काफी है,ईमानदारी से प्रयास कीजिये यह बिल्कुल भी मुश्किल नही.बाकि अगली बार प्रोगेस बताते रहें.


बहुत खूब लवली ! स्वागत है ! पहली बार किसी महिला का तकनीकी ब्ळॉग ,वह भी हिन्दी में ,देख कर खुशी हो रही है । अब कह सकते हैं कि महिलाएँ केवल कविता और रसोई में ही हुनर नही दिखा सकती ।
प्रयास जारी रहे ……
sandoftheeye.blogspot.com
आप ने यह सीरिज़ शुरू कर के बहुत अच्छा किया है। मेरे लिये तो ये सब बातें काला अक्षर भैंस बराबर ही था…इसलिये पहली वाली और अब यह भी सेव कर रहा हूं ..फुर्सत से बैठ कर आराम से पढूंगा……एक भविष्यवाणी कर दूं?….आप इस कमैंट को डिलीट मत करियेगा क्योंकि मैं इस कमैंट के माध्यम से आज यह भविष्यवाणी कर रहा हूं कि आने वाले समय में आप का यह बलोग बुलंदियों को छू लेगा।
और हां, कल आप ने मेरे से बरेसिस के बारे में एक प्रश्न किया था…लेकिन मुझे आप का ई-मेल नहीं मिला। अगर मुझे ई-मेल मिले तो मुझे आप की बात का उत्तर देने में हर्ष होगा।
शुभकामनायें एवं आशीष
डा प्रवीण चोपड़ा
it is fine to give attributes to body, but standard html validators do not approve use of body attributes. for that you need to use css
thank you
बढिया लग रहा है चालू रखे व एक सुझाव है बीच बीच में कुछ पूछना आपके द्वारा html के विषय में इसे और ज्यादा रोचक बना देगा
अपनी फोटो तो लग गई पर पूरी नहीं दिख रही है जूम लेवल 100 प्रतिशत से कम किया तो एक से ज्यादा हरिमोहन दिखाई दे रहे है
एक अच्छी और जरूरी शुरूआत । जारी रहें ।
बढ़िया चल रहा है. जारी रखें. सार्थक पहल के लिये पुनः बधाई कहता हूँ.
weldone, very good
भाई/बहन,
आप जो भी हैं, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
इस बात की बहुत सख्त जरूरत है कि एचटीएमल के बारे में कुछ जानकार लोग लिखें. कुछ हिन्दी ब्लागर लिखते हैं लेकिन इस तरह परत-दर परत विश्लेषण वाले लेखन की जरूरत सभी को है.
तकनीकि दक्षता की जरूरत पूरे हिन्दी समाज को है. इसलिए आपसे बड़ी उम्मीदें पाल लेना बहुत सहज है.
मैं अपने टेक्नोलोजी वाले भाई -बंधुओं से कुछ कहना चाहूंगी, पहली बात तो ये कि अगर आपको हिन्दी आती है तो हिन्दी मे लिखें,और दूसरी ये कि एक टिप्पणी मे भाषाशिल्प कि बात कि गई तो मैं साफ करती चलूं कि यह ब्लॉग मैंने नॉन-टेक्नीकल लोगों को html सिखाने के लिए समर्पित किया है तो जिन्हें स्क्रिप्टिंग नही आती उन्हें स्क्रिप्टिंग आर्ट बताकर हम क्यों उन्हें इस ब्लॉग से प्लायित हो जाने का निमंत्रण दें.हमने कहा आज हम एक नये कांसेप्ट के बारे मे बताते हैं ,अगर हम attribute समझाने के लिए नये टैग का इस्तेमाल करते तो बात और उलझ जाती इसलिए मैंने बोडी टैग मे ही बता दिया. टेक्नोलोजी वाले भाई -बंधुओं जरा धैर्य रखिये पहले हम भाषा सिखा लें फ़िर अगर भगवान ने चाहा तो शिल्प भी सिखा देंगे.किसी प्रकार के सुझाव के लिए आपका स्वागत है.
@ हरिमोहन सिंह जी आपकी तस्वीर इसलिए नही सही दिख रही क्योंकि यह सुविधा वेब पेज मे फोटो लगाने के लिए नही वरन छोटे चित्रों से पुरा पार्श्व भाग भर देने के लिए है.आपकी तस्वीर लगाने के लिए हम दूसरी व्यवस्था करेंगे
अपने ब्लॉगर प्रोफ़ाइल मे वर्डप्रेस के ब्लॉग के लिन्क दिखाने के लिये ये तरीका देखिये।
http://hindi.rcmishra.net/2008/02/show-your-wordpress-blogs-and-websites.html
इससे आपको ब्लॉगर पर टिप्पणी के साथ वर्डप्रेस का लिन्क नही देना पड़ेगा।