HTML सीखें-1
March 28, 2008 by lovelykumari
आपकी अच्छी प्रतिक्रिया से हमारा दिल बाग-बाग हो गया.सहयोग के लिए धन्यवाद.और आज से मैं लर्निंग सीरिज की सुरुआत करती हूँ.यह कंप्यूटर भाषा सिखने के लिए आपको किसी भी तामझाम की जरूरत नही बस एक अदद वेब ब्राउजर(इंटरनेट एक्सप्लोरर) और एक टेक्स्ट एडिटर (हमारे प्यारे नोटपेड जैसा ).१.पहले तो आप नोटपेड खोलें (खोलने के लिए जायें start->all programs->accessories->notpad) .
२. यह जो कंप्यूटर भाषा है, element से मिलकर बनती है.और इन को मार्क करने के लिए हम html tags (for eg. <html>,<head> etc) इस्तेमाल करते हैं.html tags, left angle bracket और right angle bracket से मिलकर बनते है .इस भाषा का एक rigid structure होता है.हमारा पुरा वेब पेज <html></html> इन्ही २ tags के बिच लिखा जाना होता है.
३. तो आपने नोटपेड खोल लिया है.आपका पहला वेब पेज बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी tags के बारे मे जानना होगा.
पहला तो<html> tag जिसके बारे मे मैं बता चुकी हूँ की यह सबसे जरूरी है और हमारी सारी कोडिंग इसी के अंदर लिखी जायेगी.
दूसरा जरूरी टैग है टाइटल टैग.यह उस शीर्षक को इंगित करता है जो आपको वेब ब्राउजर के टाइटल बार मे नजर आती है,इस दी गई कोडिंग को नोटपेड लिखें और उसे first.html के नाम से सेव करें.
<html>
<head><title>FIRST PAGE</title></head>
<body>My name is (Put your name).this is my first web page.</body>
</html>
४. अब अपने वेब ब्राउजर के फाइल मेनू मे जाकर जहाँ आपने फाइल सेव की है ,वहाँ से उसे खोलें अगर आपको यह दिखाई दे रहा है My name is (Put your name).this is my first web page. तो बधाई आपने अपना पहला वेब पेज बना लिया है.
५.इसमे २ और tags का इस्तेमाल किया गया है एक तो <head></head> जिसमे वेब पेज सम्बन्धी और भी बहुत सी जानकारियां होती है.दूसरा <body></body> जिसमे हम तमाम चीजें रखते हैं जो वेब पेज पर डालनी हो जैसे टेक्स्ट,फोटो और भी बहुत चीजें जो मैं आगे की सीरिज मे बताती जाउंगी.आज के लिए इतना ही आपकी टिप्पणियों का इतिज़ार रहेगा..


Thank you for this information..
समझाया तो बहुत अच्छी तरह से है ।अब कर के देखते हैं तब पता चलेगा,शुक्रिया
शूरू करते है जी
केवल विंडोज़ नहीं, पर लिनेक्स वालों का भी ख्याल कीजिये
आपको एक टेक्स्ट एडिटर चाहिये (हमारे प्यारे पाठ संपादक जैसा )। इसके लिये आप पहले अनुप्रयोग (Applications) -> संलग्नक (Accessories) -> पाठ संपादक (Text Editor) खोले और उसमें टाइप करें।
धन्यवाद जी पहला पेज बन गया ।
अपनी समझ में जो बात आई है वो बताता चलूं ताकि गलत हाने पर आप सुधार कर सकें ।
1 सारा वेब पेज 2 tags के बीच लिखा जाता है जो और होते है
2 टाइटल टैग 2 टैग के बीच लिखा जामा है जो और होते है
3 वेब पेज का मेन हिस्सा और tag के बीच होता है
क््पया बतायें कि कुल कितने टेग होते है नाम सहित जैसे
अरे ग्रेटर दैन एचटीएम एल small then तो गायब हो गये अपनी पहली कमेंट से ।
बहूत अच्छी जानकारी दी है आपने।
मेरे ब्राऊजर मे हींदी डीबबे कि तरह दीखता है मै कैसे ईसे हींदी मे देखू।
मेरे पास हींदी के फंट हैं पर ऊससे पी.सी मे हर वो लीखा हूआ हींदी मे दीखने लगता है। जैसे my computer = म्य्श्फ़्सेफ़्ग्र्र्प.. ईसी पप्रकार दीखता है।
mujhe
yai smjh nhi aya
आपने बहुत बढिया जानकारी दी है।
दीपक भारतदीप
बहुत बढ़िया जानकारी… और लिखती रहें।
@ Kunnu singh
कंट्रोल पैनेल में जायें और रीजनल एंड लेंग्वेज सेटिंग पर क्लिक करें, अब जो खिड़की खुली है उसमें एक बार फिर लेंगवेज लिखा हुआ दिखेगा। इस पर क्लिक कर लें अब आपको Install files for complex script and… लिखा हुआ दिखेगा, उस को चैक कर लें( राईट का निशान लगा लें) और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
अब आपसे एक्स पी की सी डी पूछी जायेगी, लगा लें और नेक्स्ट नेक्स्ट करते जायें। . जब पूरा हो जाये तो सिस्टम को रिस्टार्ट कर लें। आपकी परेशानी हल हो चुकी होगी।
hello
khoyee engglish seekhane ki site bata dena sir plz sir
http://www.britishcouncil.org/learnenglish
http://www.bbc.co.uk/learningenglish
http://www.1-language.com aur bhi bahut si hain google me khojiye.