वर्डप्रेस पर फीडबर्नर से फीड लगाना
March 26, 2008 by lovelykumari
वर्डप्रेस की अपेछा ब्लोग्गर पर फीडबर्नर से फीड लगाना या इ-मेल स्ब्क्रिपसन लगाना ज्यादा आसान है.
यहाँ वर्डप्रेस पर फीड लगाने की विधि लिख रही हूँ.१. पहले फीडबर्नर.कॉम खोले.उसमे अपने ब्लॉग का यू.आर.एल टाइप करके नेक्स्ट पर क्लीक करें.
२.फ़िर आपसे फीड टाइटल और फीड का पता भरने के लिए कहा जाएगा.उदाहरण के लिए अगर आपके ब्लॉग का नाम चिठ्ठा हैं तो आपका टाइटल हुआ chiththa और फीड का यू.आर.एल होगा http://feeds.feedburner.com/chiththa.
३.यदि आपका ब्लॉग शीर्षक हिन्दी में दिखाई दे रहा हो तो इसे अंग्रेज़ी में (रोमन) में बदल लें.यह बहुत जरूरी है
४. इस पते को ध्यान से नोट कर सुरक्षित रख लें. जो इस तरह होगा – http://feeds.feedburner.com/chiththa यह आपके फ़ीड का नया पता है. अब एक्टिवेट फ़ीड बटन को क्लिक करें.
५.आपने अब तक अपने चिट्ठे के लिए फ़ीडबर्नर खाता खोल लिया है, फ़ीड बना लिया है.अगले चरण में नेक्स्ट बटन को क्लिक करें.जो आपको अगले पृष्ठ पर ले जायेगा.
इस पृष्ठ पर आप कुछ अन्य विशेषताओं को जोड़ सकते हैं. परंतु इन्हें बाद में भी किया जा सकता है. अतः यहाँ हम कुछ भी नहीं करते हैं और आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट बटन को क्लिक करते हैं.यहाँ पर आपको कई विकल्प मिलते हैं.यहाँ नेक्स्ट पर क्लीक करके publicize बटन पर क्लीक करें,फ़िर चिकलेट चूज़र पर क्लिक करें फिर वहाँ पर सबसे नीचे स्क्रॉल करें. चिकलेट का डिफ़ॉल्ट आइकन नारंगी वर्गाकार ही रहने दें. वैसे तो इसे दर्जनों अन्य उपलब्ध चिकलेटों से भी बदल सकते हैं, बस उसके रेडियो बटन को क्लिक कर. फिर जो कोड आपको दिखाई देगा, उसे कॉपी कर लें.
६.फ़िर आप अपने वर्डप्रेस अकाउंट को खोलें और प्रेजेंटेशन मे जाए,यहाँ widgets पर क्लीक करें.
७.Sidebar Arrangement मे आपको बहुत से option दिखाई देंगे.text1 को drag करके sidebar पर छोड़ दे.
८.configure पर क्लीक करें एक text area दिखाई देगा यहाँ कॉपी किए हुए कोड को पेस्ट कर दें.
उपर्युक्त चरणों को फ़ीड काउंट तथा ईमेल सब्सक्रिप्शन्स के लिए भी दोहराएं.
लीजिए, हो गया आपका चिट्ठा फ़ीड से पूरी तरह बर्न.


ज्ञानवर्धक..मगर हम ब्लॉगर्स पर हैं ;(
blogger के लिए इस लिंक को देखिये http://raviratlami.blogspot.com/2008/01/blog-post_14.html